देवीपाटन मण्डल के प्रभारी बनाये गये सांसद बृजभूषण शरण सिंह,मण्डल की गोण्डा - देवीपाटन मंडल में भाजपा के तीन जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्विरोध निर्वाचित हुये। बलरामपुर,श्रावस्ती गोंडा से भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन की खबर से भाजपा खेमे में बहुत खुशी का माहौल है।बलरामपुर से बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा 22 वर्षीय आरती तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध हुई है। तो गोण्डा में घनश्याम मिश्रा तथा श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा भी निर्विरोध निर्वाचित हो गये। उधर सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पार्टी में कद और ऊंचा हो गया है,उन्हें देवीपाटन मंडल का प्रभारी बनाने जाने की खबर बहुत तेजी से शोशल मीडिया पर चल रही है।
Tags
Gonda