कौड़िया /गोण्डा - जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने शुक्रवार की भोर सुबह एक परिवार पर हथियार से हमला कर दिया। मामला थाना कौड़िया बाजार अंतर्गत कौड़िया गांव का है। उक्त गांव निवासी रजनीश पाण्डेय के तहरीर पर विपक्षीगणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। वादी का आरोप है शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे वह अपने घर में सो रहा था तभी विपक्षीगण सुभाष उर्फ विजय पाण्डेय, सुशील कुमार, सुनील कुमार, सुधीर कुमार हाथ मे सरिया व डंडा लेकर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। जिससे वादी के साथ उसकी बहन मानसी और पिता बृजेश पाण्डेय व माता को गंभीर चोटें आई हैं।
उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है, जांच की जा रही है।
Tags
Gonda