उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ ऑनलाइन व्याख्यान।

लखनऊ - सोमवार को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर "तन मन को सशक्त बनाये योग" विषय पर डॉ एस के अवस्थी ,up state Ayush society लखनऊ 
एवम श्री अंजनी कुमार दुबे 
वरिष्ठ संपादक ,ग्लोबल E कैंपस ,ने बहुत ही प्रेणादायक व ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किये। डॉ शशीकान्त अवस्थी ने तन मन को शुद्ध रखने के लिए योग करने पर बल दिया। संयम के साथ जीवन पथ पर चलते हुए अन्त:करण में शान्ति व संतोष का उन्नयन  करने पर प्रकाश डाला। अन्तरमुखी व बहिर्मुखी वृत्तियों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय दर्शन में योग की महत्ता को बताया।
तदुपरान्त श्री अंजनी कुमार दुबे ने कहा योग कितना भी सीखा जाए कम है। तन मन को सशक्त बनाएं जीवन में योग अपनाएं का नारा दिया। चित्त की वृत्तियों को वश में करने के लिए अष्टांग योग को शांत मन से करने के साथ, खुले स्थान में व हो सके तो पीपल के वृक्ष के नीचे योग करने की सलाह दी। योग का अभ्यास ऐसे गुरु से प्राप्त करने पर बल दिया जिसमे स्वालंबन व स्वाध्याय हो।योग को शिव शक्ति बताया और ब्राम्हीस्वरूप का ज्ञान दिया।
माननीया कुलपति महोदया प्रो सीमा सिंह ,उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज  की प्रेरणा व 
विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के डायरेक्टर व लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र प्रभारी प्रो ओम जी गुप्ता के मार्गदर्शन एवम निर्देशन में इस व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ क्षेत्रीय समन्वयक डॉ नीरांजली सिनहा ने प्रमुख  वक्ताओं ,अतिथियॉ , अध्ययन केंद समन्वयकों व शिक्षार्थियों का स्वागत करते हुए किया। योग विषय के व्याख्यान में आजमगढ़ क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ श्याम दत्त दुबे , आगरा क्षेत्रीय केंद्र की समन्वयक डॉ रेखा सिंह, महावीर प्रसाद महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ विजया रानी वर्मा, अमेठी की इतिहास प्रवक्ता डॉ बन्दना सिंह,व डॉ अलका वर्मा उपस्थित रहीं। लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अधिकतम योग शिक्षार्थी एवम योग प्रशिक्षक भी  शामिल थे।कार्यालय के श्री संजय कुमार, अश्विनी त्रिपाठी ,सोनू व सुनील  भी व्याख्यान में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ नीरांजली सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form