तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत एक की हालत नाजुक,सीएम योगी ने जताया गहरा दुःख,डीएम एसपी ने घटना का लिया जायजा

गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर के मिश्रौलिया गांव में तालाब से मिट्टी निकालने गए एक ही परिवार के 6 बच्चे तालाब में डूब गए। जिसमें 3 बालक व 2 बालिका सहित 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 
  मिली जानकारी के मुताबिक छह बच्चे गुरुवार की दोपहर रसूलपुर खान में तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। और वहीं नहाने लगे तभी यह हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से मौके पर ही  मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे सीएचसी बभनजोत में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चों में मुस्कान पुत्री वीरेंद्र कुमार उम्र 14 वर्ष, प्रकाशनी पुत्री सुरेंद्र कुमार उम्र 13 वर्ष, गब्बू पुत्र सुरेंद्र कुमार उम्र 12 वर्ष, आदित्य कुमार पुत्र अरविंद कुमार उम्र 11 वर्ष, शिवा पुत्र अरविंद कुमार उम्र 9 वर्ष शामिल हैं। मौके पर जिला अधिकारी मारकंडे भाई व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने जायजा लिया और पीड़ित परिवार के हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी मिलते ही गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और हरसंभव मदद का अश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्यवाई करते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए निर्देशित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form