जालसाजी करने के 04 अभियुक्त गिरफ्तार,एक महिला भी शामिल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मु0अ0सं0- 22/21, धारा 419, 420, 467, 468 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों-01. सोमन, 02. नानबाबू, 03. ओमप्रकाश, 04. श्रीमती गुडिया को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने वादी विनीत कुमार मिश्र पुत्र चन्द्रभान मिश्र नि0 कर्मडीह कला थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा की जमीन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा करा लिया था। अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सोमन पुत्र स्व0 जगमोहन नि0 लालापुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. नान बाबू पुत्र स्व0 तिलई नि0 झगरू पुरवा मौजा बछईपुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. ओम प्रकाश पुत्र रामसागर नि0 रमवापुर हरदोपट्टी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
04. श्रीमती गुडिया पत्नी लाल बिहारी नि0 लक्ष्मणपुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-22/21, धारा 419,420,467,468 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 विजय बहादुर मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form