घर घर हुआ यज्ञ, समिधा के धुएं से शुद्ध हुआ वातावरण,गायत्री परिवार की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से जिलेभर में पिछले एक माह से कोरोना मुक्ति के लिए अनेक धार्मिक अनुष्ठान व यज्ञ का आयोजन हो रहा है। उसी क्रम में गायत्री परिवार ने इस अनुष्ठान को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया है। जिसके तहत बुधवार को श्री राम कुंज आश्रम जहाँगीरवा के प्रभारी हृदयनारायन के निर्देशन में  सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील करनैलगंज के दर्जनों गांवों में दैहिक दूरी बनाते हुए हर घर में गायत्री यज्ञ का आयोजन कराया गया। 
इसे गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान नाम दिया गया है। अभियान का आयोजन बुद्ध पूर्णिमा 26 मई को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक एक साथ किया गया। योगाचार्य आदर्श मिश्र ने बताया यज्ञ की समिधाओं से निकला धुंआ वातावरण को शुद्ध रखता है। वर्तमान में इस अभियान को करने का सबसे बड़ा उद्देश्य वातावरण में व्याप्त विषैले तत्वों को खत्म करना है। गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता अमिताभ मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी से निजात पाने एंव सारे विश्व के कल्याण के लिए घर घर यज्ञ का आयोजन किया गया। जहाँगीरवा, भभुआ, प्रहलादगंज, पारा, मुंडेरवा, चेंगेरिया सहित तमाम गांवों के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में वातावरण को स्वच्छ व सुगन्धित रखने के लिए गायत्री यज्ञ किया तथा इस महामारी के समूल नाश के लिए प्रार्थना किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form