बलवा व मारपीट करने के 08 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार,कचनापुर बसुहा गॉंव की घटना,चुनावी रंजिस में हुई मारपीट।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये गये निर्देश के क्रम में करनैलगंज पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 8 लोगो को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशानुसार थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-183/21, धारा  147, 323, 504,506,427 भादवि व  मु0अ0स0-184/21, धारा 147, 323, 504,506 भादवि से सम्बन्धित 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताविक मंगलवार को करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कचनापुर अन्तर्गत वसुहा गॉंव में दो पक्षो के मध्य आपसी विवाद के चलते बलवा व मारपीट हुआ था जिसमें दोनो पक्षों द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा ततपरता दिखाते हुये 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगो के मुताविक मामला चुनावी रंजिस से जुड़ा बताया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग।
01. मु0अ0सं0-183/21, धारा  147,323,504,506,427 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-184/21, धारा  147,323,504,506 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अवधेश मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form