करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। कन्हैया लाल इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता अंग्रेजी विषय के विद्वान कौशल किशोर चतुर्वेदी का गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षक जगत व नगर वासियों में शोक की लहर छा गई। शुक्रवार को सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक व उनके चहेते लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।
बता दें कि कौशल किशोर चतुर्वेदी गांधी नगर करनैलगंज के मूल निवासी थे। पूर्व में नगर के कन्हैया लाल इंटर कालेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता थे। उनके पढ़ाए विद्यार्थी क्षेत्र में हजारों की संख्या में हैं। वर्तमान में अपने निवास पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाते थे। हँसमुख मिजाज मिलनसार व्यक्तित्व के धनी चौबे मास्टर साहब के निधन की खबर से सभी दुखित हैं। गुरुवार की रात्रि हृदय गति रुक जाने से उनका असामयिक निधन हो गया। परिजनों ने बताया छोटे बेटे मुंबई फिल्मसिटी में कार्यरत हैं सूचना गई है फ्लाइट से वापस आ रहें हैं उनके पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार कटरा घाट पर होगा।