करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। करनैलगंज बिजली विभाग के कार्यालय सहायक की कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई। करनैलगंज बिजली कार्यालय में सहायक पद पर कार्यरत रहे देवेन्द्र कुमार सिंह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। उनको बहराइच के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम को उनकी मौत हो गई। वे विद्युत वितरण उप खण्ड कार्यालय करनैलगंज में तैनात रहे। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड करनैलगंज बांके लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को पूरी सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। कार्यालय सहायक के निधन पर बिजली विभाग कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।