करनैलगंज डाक डाकबंगले में आयोजित हुआ समारोह, क्षेत्रीय विधायक के सुपुत्रों ने किया बिभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में करनैलगंज पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की 130 परियोजनाओं का लोकार्पण करनैलगंज भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के प्रतिनिधि उनके पुत्रों कुंवर शारदेन मोहन सिंह व और कुंवर वेंकटेश मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया गया। भाजपा सरकार द्वारा पिछले 4 सालों में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सांसद निधि से 25 परियोजनाओं एवं विधायक निधि से 105 परियोजनाओं का निर्माण व मरम्मत कराने की पुस्तक का वितरण किया गया और सभी परियोजनाओं का एक साथ लोकार्पण भी किया गया। इस विधानसभा क्षेत्र के कई मार्गों के अतिरिक्त तमाम विकास कार्यों को गिनाया गया। भाजपा के नेताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियों को एक एक कर बताया और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वह सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उसका लाभ लोगों को लेना चाहिए और जन कल्याणकारी योजनाओं को उसके पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम भी प्रशासन कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल वर्मा ने किया तथा सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी, खंड विकास अधिकारी आरआर पांडेय, एडीओ पंचायत, नगर महामन्त्री कन्हैयालाल वर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चित पाण्डेय, उपाध्यक्ष आषीश गिरि, शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, राजदत्त मिश्रा उर्फ डेलिहा, करनैलगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित, मैंन बहादुर सिंह, क्षेमेश्वर पाठक, दुखहरण सिंह, रणजीत सिंह, चन्द्रशेखर गोस्वामी, श्याम किशोर मिश्रा एवं नगर पालिका सभासद बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form