श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं की निकली भव्य शोभायात्रा

गोण्डा (रमेश पाण्डेय)।सरयू तट कटरा घाट पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ के मौके पर शनिवार को करनैलगंज नगर से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो करनैलगंज बाजार के मुख्य मार्गों से होती हुई संतोषी माता मंदिर पहुंची जहां आरती पूजन के बाद सरयू घाट के लिए रवाना हुई।का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल कलश मंगल यात्रा में भारी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। भारी संख्या में वाहनों का काफिला व भागवत कथा के वाचक रसराज मृदुल महाराज का काफिला चल रहा था। कई स्थानों पर कथा वाचक व यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई और उनका स्वागत किया गया। आयोजक मंडल के प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शनिवार को देवस्थापन, मंगल कलश यात्रा, कथा महात्य रविवार को श्री शुकदेव आगमन व कपिलदेव हुति संवाद, सोमवार  को संत भक्त चरित्र, नरसिंह भगवान व वामन अवतार, मंगलवार को भगवान के विभिन्न अवतर व श्रीकृष्ण जन्म, बुधवार को बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग,  गुरुवार को रुक्मणि विवाह व तुलसी सालिगराम विवाह व शुक्रवार को सुदामा चरित्र नव योगेश्वर संवाद की कथा आचार्य रसराज मृदुल जी महाराज द्वारा सुनाई जायेगी। वहीं समापन के दिन शनिवार को विशाल भंडार का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। नगर से निकली विशाल कलश मंगल यात्रा में मुख्य यजमान संतोष जायसवाल व प्रकाश जयसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, अशोक सिंघानिया, कृष्ण गोपाल वैश्य, समीर गुप्ता, मुकेश सोनी, राजेश कुमार सिंह, महेश गुप्ता, अरविंद शुक्ल, हृदय नारायण मिश्रा, रामतेज, पवन कुमार, समीर गुप्ता, महेश कुमार, चन्द्र शेखर गोस्वामी, ज्ञान शुक्ल, बाल गोपाल, राजू सोनी, श्रीराम सोनी, भैरवनाथ मंदिर के महंत रमाशंकर गिरी आदि लोग शामिल रहे। इस विशाल कलश मंगल यात्रा में पुलिस व्यवस्था जबरदस्त रूप से की गई थी। भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी इस यात्रा को सुचार रूप से संचालित करा रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form