नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों ने आयोजित की बैठक

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय) : करनैलगंज विधान सभा क्षेत्र में नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अवध क्षेत्र के अध्यक्ष आनंद कुमार ने प्रधानमंत्री के अनेक योजनाओं को विस्तार पूर्वक सभी लोगों को बताया। तथा उस योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके। इसके लिए नमो नमो मोर्चा के सभी सदस्यों को आगे आकर सभी ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे आगामी चुनाव 2022 में इसका लाभ मिल सके। इस योजनाओं में आवास शौचालय, वृद्धा पेंशन आदि का लाभ सभी को मिल सके। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को आगे आकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। कार्यकर्ताओं में दीपक तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, पवन देव सिंह देवी पाटन मंडल मंत्री, राजेंद्र सिंह जिला संयोजक, पूनम तिवारी जिलाध्यक्ष, वैश्णवी श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष, सविता विश्वकर्मा युवा जिला संयोजक, मंजू पांडेय जिला उपाध्यक्ष, कविता तिवारी जिला उपाध्यक्ष, अंजू जिला मंत्री, गुड्डी देवी जिला प्रवक्ता, नमिता श्रीवास्तव जिला महामंत्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form