करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत प्रतापपुर गॉंव में मंगलवार को अनुभूति साहित्यिक,सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था के तत्वाधान में संस्था के संस्थापक अवधेश सिंह के सुपौत्र शान्तिवीर सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर अपने गाँव में एक संगोष्ठी आयोजित कर अपना जन्मदिन मनाया। शान्तिवीर सिंह ने मंगलवार 12 जनवरी को 2.30 बजे दिन झंडारोहण किया,झंडा रोहण में उनका सहयोग श्री दिग्विजयनाथ सिंह पी जी कालेज गोरखपुर के Retd. प्राचार्य व माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग इलाहावाद के सदस्य डा. शेरबहादुर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी हनुमान सिंह विसेन, श्री के.बी. सिंह ने किया।
डा शेर बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओ के प्रेरणा पुंज हैं। आज विवेकानंद जी की जयंती भी है और शान्तिवीर का जन्म दिन भी । इस मौके पर उन्होंने शान्तिवीर को आशीष व शुभकामनाएं दी।
गोष्ठी को वरिष्ठ समाजसेवी श्री हनुमान सिंह विसेन, श्री के.बी.सिंह जी ने भी संबोधित किया। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह, श्री त्रिलोकी नाथ तिवारी एडोकेट जी ने विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पाजली व शान्तिवीर को जन्मदिन की शुभकामनाये दिया।
इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, कथावाचक डा. संत सरन त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाकर कम उम्र में जो मुकाम उन्होंने हासिल किया वो अनुकरणीय व बंदनीय है। उन्होंने छंद, मुक्तक व गीत के माध्यम से स्वामी जी को नमन किया।
श्री पवन सिंह, अजय कुमार सिंह, श्री पराग सिंह, श्री गब्बू सिंह, श्री जटाशंकर सिंह आदि की उपस्थित उल्लेखनीय है।
गोष्ठी के अंत मे शान्तिवीर सिंह के पिता योगेश प्रताप सिंह "राजू" ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार ब्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags
Gonda