गुरु गोविंद सिंह की 354वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी,शब्द कीर्तन के साथ दिन भर चलता रहा लंगर

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय) : साहस,शौर्य,वीरता एवं त्याग के पर्याय सिख धर्म के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह की जयंती गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में स्थानीय गुरुद्वारा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम में हजूरी रागी जत्थे द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक शब्द कीर्तन के साथ लंगर प्रसाद चलता रहा।
शाम को छोटे नौनिहाल बच्चों द्वारा गुरु गोविंद सिंह महाराज को अर्पित बहुत ही सुंदर काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा कैलाशबाग कमेटी की अध्यक्षा जूली सोनी,अनीता सोनी,अनिल गुप्ता,ओम प्रकाश तिवारी,रविंद्र नाथ पाण्डेय,अमर सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा व अनुराग सिंह को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा में स्थापित 120 फिट निशान साहब की सेवा करने वाले अभिनव सिंह खालसा व गगन सिंह को रमनदीप सिंह लवी द्वारा उपहार स्वरूप जैकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रधान गुरुद्वारा हरजीत सिंह,प्रबंधक जोगिंदर सिंह जानी, पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह, सोनू चावला इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर राजेंद्र सिंह,हरमीत सिंह, मनोहर सिंह छाबड़ा, त्रिलोक सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form