करनैलगंज/ गोंडा -
देश मे लॉकडाउन 2 लागू होने के बाद दूसरे प्रान्तों आने वालों का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। बड़ी सख्ती के बावजूद भी शनिवार को गैर प्रदेशो से आये 65 व्यक्तियों को कस्बे के पी एस मेमोरियल स्कूल में बनाए क्वॉरेंटाइन सेन्टर में क्वॉरेंटाइन किया गया । देश में जहां कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, वही तहसीलक्षेत्र के आस-पास के गांव में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जो प्रशासन व यहां के रहने वालों के लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है।
उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि आज 65 व्यक्तियों को नगर में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहुंचाया गया है और ये सब लोग महाराष्ट्र दिल्ली व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हैं।यहाँ पर उनके रहने व खाने की व्यवस्था वहीं पर की गई है। वही नियमित उनकी जांच करवाई जायेगी और उन्हें क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा करना होगा।