महामारी के घातक दौर में पूर्व मंत्री ने कर्मवीरों का पूछा कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला।

गोण्डा - वैश्विक महामारी कोरोना के चलते वर्तमान समय में अपनों की सुध खबर लेने के क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्री योगेश प्रताप सिंह ने आज कोरोना योद्धाओं से फोन पर बात करके उनका हौसला अफजाई करते हुये उनका मनोबल बढ़ाया। तथा बचाव सम्बन्धी सुझाव देते हुये समाज मे अग्रणी भूमिका निभाने के लिये धन्यवाद दिया। इसी क्रम में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने पत्रकार  सुभाष सिंह से फोन पर क्षेत्र के लोगों का हालचाल जाना तथा श्री सिंह ने कहा कि, मौजूदा हालात में चिकित्सक, स्वास्थकर्मी,पुलिस प्रशासन,सफाईकर्मी तथा मीडिया से जुड़े बंधुगण स्वयं की परवाह ना करते हुए सर्वसमाज की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुये बहुत मेहनत कर रहे हैं हमें उन सभी का सहयोग करते हुए आभार एवं धन्यवाद प्रकट करना चाहिए।उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में कोरोना महामारी के चलते आम जनमानस का जीवन उथल-पुथल हो चुका है परंतु बचाव एवं सामाजिक दूरी से ही इससे निजात पाया जा सकता है। सुभाष सिंह  ने इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, इस मुश्किल दौर में पूर्व मंत्री समाज के सभी तबके का ख्याल रख रहे हैं वह हम सभी के लिए गौरवपूर्ण तथा अनुकरणीय है। सुभाष सिंह ने उनका आभार व्यक्त करते हुये उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया, और किसी महान कवि की कुछ पंक्तियों का स्मरण कराते हुए लोगों को कुछ इस प्रकार संदेश दिया।

 दुनिया का इतिहास पूछता,
 रोम कहाँ, यूनान कहाँ?
घर-घर में शुभ अग्नि जलाता।
वह उन्नत ईरान कहाँ है?
दीप बुझे पश्चिमी गगन के,
व्याप्त हुआ बर्बर अंधियारा,
किन्तु चीर कर तम की छाती,
चमकेगा हिन्दुस्तान हमारा।
शत-शत आघातों को सहकर,
जीवित हैं हिन्दुस्तान हमारा।
जग के मस्तक पर रोली सा,
शोभित रहेगा हिन्दुस्तान हमारा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form