महिला मंडली ने आयोजित की होली मिलन समारोह


करनैलगंज गोण्डा(ब्यूरो)। नगर के प्रसिद्ध कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति की महिला मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मौजूद दर्जनों महिलाओं ने होली मिलन समारोह के साथ भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
  नगर के ठठराही वार्ड स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति की महिला मंडल की अध्यक्ष जूली सोनी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। होली मिलन समारोह के दौरान दर्जनों की संख्या में नगर की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने जमकर होली के गीत गाए, तो वहीं महिलाओं ने भाजपा की जीत का जश्न भी मनाया। होली मिलन समारोह के दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष जूली सोनी ने सर्वप्रथम सभी महिलाओं के साथ भगवान श्री राम तथा बालाजी की पूजा की। उसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जमकर होली के गीत गाए। वहीं महिलाओं ने भाजपा की जीत का भी जश्न मनाया, जिसमें सभी महिलाओं ने बुलडोजर बाबा के गीत भी गाए।
 कार्यक्रम में रजनी सुल्तानिया, बीना गोयल, संगीता खेमानी, रानी सिंघानिया, पूर्व चेयरमैन रामजी लाल की पत्नी रामलली मोदनवाल, मनीषा वैश्य, ऊषा सोनी, लक्ष्मी शुक्ला, गायत्री गोस्वामी तथा रीता शुक्ला के साथ दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form