दहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों-01. मोनू कश्यप, 02. छोटू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने वादी महेन्द्र पुत्र कन्धई गोंड नि0 ग्राम बोझिया थाना मुर्तिहा जनपद बहराइच की पुत्री को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकत कराया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form