दूसरे राजनितिक दलों ने जाति व धर्म की राजनीति कर देश को बर्बाद किया-त्वरिता सिंह

गोण्डा - दूसरे राजनैतिक दलों ने जाति व धर्म की राजनीति करके समाज, प्रदेश व देश को बर्बाद किया।
    उक्त विचार तरबगंज की कांग्रेस की प्रत्याशी "त्वरिता सिंह" ने अपने रगणगंज मे पुलिस चौकी के सामने चुनाव कार्यालय के शुभारम्भ करने के बाद प्रेस वार्ता में कही। त्वरिता सिह ने आज अपने बेलसर के आवास से पद यात्रा करते हुए अपने पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अनिरुद्ध सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि करने के उपरांत अपने दूसरे पूर्वज स्वतंत्रता सेनानी व इसी तरबगंज क्षेत्र से 4 बार विधायक रहे शीतला प्रसाद सिंह "शितलू बाबा" की मूर्ति पर पहुच कर माल्यार्पण किया। तदुपरांत रगड़गंज पहुच कर अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।
    त्वरिता सिंह ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओ का अंबार है। किसान छुट्टा जानवरो से बेहद परेशान है, फसलो का उसे समय से उचित मूल्य नही मिल पा रहा। नई पीढ़ी के युवाओ को नौकरी नही मिल रही। रोजगार के अवसर उसे नही मिल पा रहे। लड़कियों के लिये उच्च शिक्षा की बेहतर ब्यवस्था नही। सड़के जर जर है। विकास सिर्फ घोषणाओं में ही है।
     एक सवाल के जबाब में कांग्रेस प्रत्याशी त्वरिता सिह ने कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने "मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूं" के नारे को सच साबित करने के लिये मुझे कांग्रेस का टिकेट दिया।
  कांग्रेस का टिकेट मिलना मेरे गौरव की बात है। 
     त्वरिता सिह के समर्थन में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ट नेता अवधेश सिंह,कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अवधेश कुमार दुबे, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष  वासुदेव शुक्ल ,ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर राकेश सिंह राणा,ब्लॉक अध्यक्ष तरबगंज राहुल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नबाबगंज रामदयाल शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष नबाबगंज राजबहादुर सिह,अनंतपाल सिंह एडवोकेट सहित अन्य तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form