करनैलगंज : विशाल सिंह अध्यक्ष तो माधुरी बनी पँचायत सहायक संघ की उपाध्यक्ष

करनैलगंज/गोण्डा - रविवार को पंचायत सहायक संघ विकास खण्ड कर्नलगंज में पंचायत सहायक सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वप्रथम लता मशहूर गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर दीदी आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ततपश्चात आयोजित कार्यक्रम बैठक में संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विशाल सिंह दिनारी को संघ का अध्यक्ष व माधुरी कश्यप मनिहारी को उपाध्यक्ष चुना गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान पंचायत सहायकों ने ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं का वार्ता कर समग्र विकास का संकल्प लिया
कार्यक्रम के दौरान शिवेन्द्र प्रताप सिंह (देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष), शिव पाल सोनी भंभुवा, विनय, अमित गोस्वामी, अंजलि गौतम, आशी तिवारी एवं अन्य ग्राम पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form