युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के 03 वांछित अभियुक्तों-01.महेश, 02.दिनेश कुमार, 03. जितेन्द्र कुमार उर्फ कलन्दर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गये थे तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खोड़ारे में विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. महेश पुत्र रामनयन उर्फ निरंजन थाना कूकनगर ग्रण्ट खटकहिया हौसिल पठान डीह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02. दिनेश कुमार पुत्र रामनयन उर्फ निरंजन नि0 कूकनगर ग्रण्ट खटकहिया हौसिला पठान डीहा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
03. जितेन्द्र कुमार उर्फ कलन्दर पुत्र रामदीन नि0 चयपुरवा घारीघाट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-12/22, धारा 363.366,376 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 राजनरायण सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form