कर्नलगंज: सड़क हादसे में दो युवक गम्भीर,लखनऊ ट्रामा में भर्ती,हालत नाजुक

करनैलगंज/गोण्डा - निमंत्रण खाकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों को मारुति वैन ने टक्कर मार दिया दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीररूप से घायल हो गये, जिन्हें गम्भीर अवस्था मे लखनऊ ले जाकर भर्ती कराया गया,जहाँ एक कि हालात नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। करनैलगंज कोतवाली में दी गयी तहरीर में पुरेथान गांव निवासी दिनेश सिंह द्वारा बताया गया है कि, उनका लड़का कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ काकू तथा भतीजा रतन सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह बीते 9 फरवरी 2022 को गोंडा से निमंत्रण खाकर बुलेट मोटरसाइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे तभी रात्रि 12:00 बजे कटरा- करनैलगंज मार्ग पर कुम्हारन पुरवा पजावा के पास एक अज्ञात ड्राइवर ने तीब्र गति से व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार उनके पुत्र व भतीजे को टक्कर मारकर घायल कर दिया और वह तुरंत गाड़ी छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद लोगो द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस से की गयी शिकायत में शरीर के अंगों में कई जगह गम्भीर चोट का जिक्र किया गया है। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना में गम्भीररूप से घायल दोनों बच्चों में से लखनऊ मेडिकल कालेज के ट्रामा में भर्ती रतन सिंह को अभी होश नहीं आया है ,और स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form