नाबालिक बालिका से छेडछाड़ में आरिफ गिरफ्तार

गोण्डा -  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
 उक्त निर्देश के क्रम में थाना देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-041/22, धारा- 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-आरिफ को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 20.01.22 को उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ ने थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आरिफ पुत्र भूलन नि0ग्राम चोरसिहा थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-041/22, धारा-354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form