डाबली चोर गिरफ्तार,सतप्रतिशत माल व नगदी बरामद

गोण्डा - बीती 21 जनवरी की रात्रि थाना को0 नगर क्षेत्र अन्तर्गत पटेल नगर स्थित एक पान की डाबली से अज्ञात चोरों द्वारा काफी मात्रा मे सिगरेट, पानमसाला व नगदी 1,500 रूपया चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी शम्भू कशौधन पुत्र स्व0 दुर्गाप्रसाद नि0 पटेल नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में अज्ञात के विरूद्ध मु0अ0सं0-68/22, धारा 379,461 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने उक्त चोरी की घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने हेतु प्र0नि0 को0 नगर को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 22.01.2022 को थाना को0 नगर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमित विश्वकर्मा को महज 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सतप्रतिशत माल व 1500 रूपया नगद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. अमित विश्वकर्मा पुत्र श्याम लाल विश्वकर्मा नि0 साहबगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-68/22, धारा 379,461,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 190 डिब्बी भिन्न-भिन्न ब्रान्ड की सिगरिट।
02. 15 डब्बे भिन्न-भिन्न ब्रान्ड के पानमसाला।
03. 1,500 रू0 नगद।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form