सात महीने से फरार अपराधी इनामिया आज गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम मे शनिवार को थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में दिनांक 13.07.2021 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त प्रदीप थाना को0 नगर में पंजीकृत अभियोग मे सात महीने से वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रदीप पुत्र कैलाश प्रजापति नि0 ठाकुर द्वारा मौजा उम्मेदजोत थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-535/21, धारा 376,506 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form