कर्नलगंज:राजबहादुर की हत्या का मामला,दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

गोण्डा - थाना कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम काशीपुरडीहा में अभियुक्तगण द्वारा बीते 17.06.2017 को मंजीत पुत्र राजबहादुर नि0 ग्राम काशीपुरडीहा थाना कर्नलगंज गोण्डा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जघन्य अपराध की इस घटना को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए निरन्तर प्रभावी पैरवी की गई। मॉनिटरिंग सेल व थाना कर्नलगंज के पैरोकार आरक्षी संगम वर्मा द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तगण को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गोण्डा ने सश्रम आजीवन कारावास व ₹50,000- 50,000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

अभियुक्त का नाम पता
1. रामकेश पुत्र राजेन्द्र नि0 ग्राम काशीपुर डीहा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
2. प्रथ्वीराज पुत्र राजेन्द्र नि0 ग्राम काशीपुर डीहा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-328/17, धारा 302,452 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form