रोहित उपाध्याय चोरी के आरोप में भेजे गये जेल

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने चोरी करने के वांछित अभियुक्त रोहित उपाध्याय उर्फ प्रदीप उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर विगत 25.07.2021 की रात्रि कस्बा मनकापुर में स्टेशन रोड स्थित डीके मोबाइल शॉप में चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में वादी दुर्गेश कुमार पुत्र गोबरे चौहान नि0 बेनीपुर बेलभरिया थाना मनकापुर जनपद गोण्डा में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रोहित उपाध्याय उर्फ प्रदीप उपाध्याय पुत्र रामराज उपाध्याय नि0 अधियारी बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form