तमाम हिदायद के बाद भी जिलाबदर ने तोड़ा कानून का घेरा

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुरस्कार घोषित/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया था।
जिसके अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त चिनके उर्फ जगराम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त को जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 06 महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया गया था फिर भी अभियुक्त गोण्डा जनपद में निवास कर रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्तः
01. चिनके उर्फ जगराम पुत्र रामसुन्दर नि0 सगरागढ़ मौजा सीतारामपुर ग्रण्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-15/22, धारा 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 नीरज सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form