ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य 13 जनवरी को

गोण्डा - अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सुरेश कुमार सोनी ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के दृष्टिगत जनपद में ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य आगामी 13 जनवरी, 2022 को प्रातः 11:30 बजे जिला सूचना विज्ञान केंद्र गोंडा (स्थित कलेक्ट्रेट गोंडा) में संपन्न होगा। ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट का रेंडमाइजेशन राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कराये जाने के निर्देश हैं। 
   अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल के अध्यक्ष / मंत्री से अनुरोध किया है कि वे विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के प्रयोगार्थ ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट. के प्रथम रेंडमाइजेशन के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form