नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा में संजय दुबे गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना परसपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त संजय दूबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संजय दूबे पुत्र रामकुमार दूबे नि0 ग्राम चैन पुरवा रेक्सडिया थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-334/21, धारा 363,366ए भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
   
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 योगेश कुमार सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form