कर्नलगंज-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई करनैलगंज का जत्था लखनऊ रवाना

करनैलगंज/गोण्डा - मंगलवार को सुबह उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ करनैलगंज इकाई जनपद गोण्डा के शिक्षको का जत्था लखनऊ के लिए  रवाना हुआ ।  शीर्ष नेतृत्व डाक्टर दिनेश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष शिक्षक संघ के आवाहन पर आज समूचे प्रदेश से शिक्षक  ईको गार्डन लखनऊ  के लिए रवाना हुए । पुरानी पेन्शन बहाली समेत  21 सूत्री मांगो को लेकर करनैलगंज ब्लॉक से  शिक्षको का बहुत बड़ा हुजूम सुबह 8 बजे रैली  के लिए  प्रस्थान किया। बस से सैकड़ो शिक्षक हमारी मांगे पूरी हो । डाक्टर दिनेश चन्द्र शर्मा जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए करनैलगंज से निकले। रैली मे जाने वाले शिक्षको मे दिनेश कुमार सिंह जिलाकोषाध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष  तेज बहादुर सिंह,मन्त्री मुहम्मद सईद, कोषाध्यक्ष  राम कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  कृपाराम,उपाध्यक्ष  रमेश बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार,  शैलेन्द्र चन्द्र पाल,मनोज कुमार शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, सूर्य नाथ मौर्या,  सुखराम,  हरि प्रसाद यादव, उमा पति गोस्वामी,  पंकज सिंह,  सुधीर कुमार मिश्रा, पुनीत जी, लल्लन प्रसाद,  शमीम अहमद,  मनुवा तिवारी,  मुहम्मद समी, राजेश कुमार गौड़,मुहम्मद फाकिर,  मोहर सिंह,  पवन वर्मा, रमन कुमार,आदित्य पाल, आनंद प्रकाश वर्मा, रश्मि वर्मा,  इन्द्रेश वर्मा,  संदीप कुमार गुप्ता, अमित यादव, सौरभ श्री वास्तव  आदि सैकड़ो शिक्षक रैली मे प्रतिभाग हेतु  करनैलगंज से कूच किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form