करनैलगंज-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

करनैलगंज/गोण्डा - बुधवार को गोण्डा जाते वक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बरगदी मोड़ पहुँचने पर करनैलगंज भाजपा विधायक लल्ला भैया के सुपुत्र शारदेन मोहन व बेंकटेश मोहन की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तो वहीं करनैलगंज बस स्टॉप पर किसान मोर्चा सहित अन्य सगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसमें भजपा नेता श्याम किशोर मिश्रा, दिग्विजय सिंह,कन्हैयालाल वर्मा,अनूप मिश्रा,मुकेश वैश्य,आशीष सोनी,आशीष गोस्वामी,अन्नू बाबा,संजय यज्ञसैनी, भूपेंद्र सलूजा समेत अन्य लोगो द्वारा माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। ततपश्चात बालपुर में बिनोद शुक्ला के अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।  मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोण्डा में पूर्व सांसद स्व.सत्यदेव सिंह के सुपुत्र भाजपा नेता वैभव सिंह के आमंत्रण पर पेट्रोल पम्प का उदघाटन  करेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form