विपक्षियों ने बनाई दीवार तो महिला बच्चों संग थाने के बाहर बैठकर लगा रही न्याय की गुहार

रिपोर्टर - जटाशंकर सिंह
वजीरगंज/गोण्डा - क्षेत्र के एक गांव की महिला के खाते की भूमि पर विपक्षी द्वारा दीवार खड़ी कर लेने के मामले को लेकर रविवार को दोपहर बाद महिला बच्चों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गई है। बच्चों के साथ महिला के धरने पर बैठने से इलाकाई पुलिस में खलबली मची है।
   क्षेत्र के ग्राम भगोहर की मैना देवी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि उसके खाते की  भूमि है। उक्त भूमि पर विपक्षी राम अचल, अंबरेश, अभिनाश व टाइगर दीवाल उठा रहे हैं।  जबकि उक्त खाते से संवंधित बंटवारे का वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय तरबगंज में लंवित है। जिसकी कापी व एसडीएम द्वारा पारित आदेश की कापी थानाध्यक्ष वजीरगंज को देने के बावजूद भी और अधिक तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि 10 नवंबर को वह दीवाल निर्माण होने की सूचना जब थानाध्यक्ष को देने गई तो उसे थाने से भगा दिया गया। इसके बाद विपक्षी ने उसी दिन से दीवार बनाने लगे। इस पर महिला ने एसओ व डायल-112 को सुबह फोन किया। डायल-112 पुलिस दीवाल उठ जाने के बाद दोपहर में पहुंची। पीड़िता ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाइन शिकायत कर न्याय की मांग की है। इसके बाद पीड़िता अपने छोटे-छोटे चार बच्चों के साथ थाने के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। पुलिस वालों के मान-मनौव्वल पर उसने दीवाल गिराने  तक वहां से न हटने की बात कही। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के पुलिस दीवार नहीं गिरवा सकती। फिलहाल महिला थाने के बाहर धरने से हटने को तैयार नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form