दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय उर्फ सौरभ पाण्डेय गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय उर्फ सौरभ पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 13.10.2021 को थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 देहात में अभियाेग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अभिषेक पाण्डेय उर्फ सौरभ पाण्डेय पुत्र राकेश पाण्डेय उर्फ बाबू नि0 ठोरहंस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-383/21, धारा 376,323 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form