दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त दुर्गेश गिरफ्तार

*



गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना मनकापुर पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त- दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी की बहन को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। अभियुक्त को  न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त*
01. दुर्गेश वर्मा पुत्र पतिराम उर्फ भुरदुल नि0 ग्राम मड़हवा मौजा ललकपुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-294/21, धारा 498ए, 304बी, 504, 302 भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form