महाराजा देवी बख्श सिंह की भूमि मनोरमा संगम तट पर सजा मातारानी का दरबार,खूब लगा जयकारा

मोतीगंज/गोण्डा - शारदीय नवरात्रि में जगह; जगह पण्डालों में दुर्गा प्रतिमाओ की स्थापना कर जगतजननी शक्ति स्वरूपा माता भगवती की पूजा अर्चना की जा रही है। कहीं भजन कीर्तन तो कहीं रात्रि जागरण का भक्तिमय कार्य्रकम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सत्तावनी क्रान्ति के महानायक गोण्डा नरेश व अजेय योद्धा के रूप में विख्यात महाराजा देवी बख्श सिंह की जन्मभूमि क्षेत्र मोतीगंज अन्तर्गत मनोरमा चिमनई संगम तट पर दुर्गा पण्डाल में विराजमान माता भगवती का मनोहारी रूप देखकर  भक्तजन ऊर्जामय हो रहे हैं। यहाँ विद्वान पंडितों द्वारा पूरे विधि विधान से शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा की पूजा की जा रही है जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल होकर नित्य जयकारा लगा रहे हैं। दुर्गा पूजा आयोजन की जानकारी देते हुये बनकसिया नवरंग सिंह निवासी बंटी सिंह ने बताया कि, कार्यक्रम में कल्लू शर्मा,विकास सिंह, गाँधी,प्रमोद,राहुल तथा सन्तोष समेत अन्य  लोगो के विशेष सहयोग से दुर्गा पूजा कार्यक्रम हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form