नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करना पड़ा भारी, आरोपी दीपक गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त दीपक कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके घर में घुसकर छेडछाड किया था तथा जानमाल की धमकी भी दी थी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीपक कुमार वर्मा पुत्र राकेश वर्मा नि0 तालागंज ग्रन्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-246/21, धारा 354ख,452,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 राजकुमार सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form