परसपुर विशुनपुरकला में हत्त्या का मामला,गैरइरादतन हत्या करने के 3 वांछित अभियुक्तों की गई गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में थाना परसपुर पुलिस गैर इरादतन हत्या तीन आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
     विगत 03.09.2021 को थाना परसपुर में वादी शिवकुमार मिश्रा द्वारा अपने ही गांव के रहने वाले 05 लोगों के विरूद्ध एक राय होकर मारने-पीटने व उसकी मोटरसाइकिल तोड़ देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। दिनांक 04.09.2021 को वादी शिवकुमार मिश्रा की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आयी चोटो व प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर गैरइरादतन हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गयी थी। जिसमें आज परसपुर पुलिस ने घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों-01. दीनानाथ पाठक, 02. सत्यनारायण, 03. प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. दीनानाथ पाठक पुत्र बालगोविन्द पाठक नि0 विशुनपुर कला थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. सत्यनारायण सिंह पुत्र सत्यदत्त सिंह नि0 विशुनपुर कला थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. प्रदीप सिंह पुत्र दानपाल सिंह नि0 विशुनपुर कला थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-235/21, धारा 147,323,504,506,427,304 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. राजनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक परसपुर
02. वरिष्ठ उ0नि0 नीरज कुमार सिंह
03. उ0नि0 दीवानचन्द्र रावत 
04. का0 सभाजीत सिंह
05. का0 अभिषेक यादव 
06. का0 निशान्त सिंह 
07. का0 ऋतुराज सक्सेना
08. का0 अखिलेश यादव 
09. म0का0 विनीता यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form