लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया फिर उसके साथ किया दुष्कर्म,पुलिस ने दबोचा

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना छपिया पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त विनोद कुमार यादव पुत्र झिनकन प्रसाद यादव नि0 सुमेरपुर मीरपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विनोद कुमार यादव पुत्र झिनकन प्रसाद यादव नि0 ग्राम सुमेरपुर मीरपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-244/21, धारा 363,366,376 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
   
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 प्रेमानन्द मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form