तीन तलाक व दहेज प्रताडना का मामला,सलमान शेख उर्फ शब्बानी शेख के पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना को0 देहात पुलिस ने मु0अ0सं0- 257/21, धारा 498ए, 323,504,506 भादवि, 3/4 डी0पी0एक्ट व 3 मुस्लिम महिला अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सलमान शेख उर्फ शव्बानी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपनी पत्नी को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सलमान शेख उर्फ शव्बानी शेख पुत्र ततव्वर अली नि0 बवुरा कला थाना हलिया जनपद मिर्जापुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-257/21, धारा 498ए, 323,504,506 भादवि, 3/4 डी0पी0एक्ट व 3 मुस्लिम महिला अधि0 थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form