थाना उमरीबेगमगंज में दहेज प्रताड़ना का आरोपी मनोज कुमार पाठक हुआ गिरफ्तार।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-107/21, धारा 498ए, 307, 326 भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी की बहन को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की नियत से पीड़िता के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया था, जिससे पीड़िता गम्भीर रूप से झुलस गयी थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मनोज कुमार पाठक पुत्र स्व0 धनलाल पाठक नि0 सेहियापुर मौजा बड़नापुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-107/21, धारा 498ए,307,326 भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज करूणाकर पाण्डेय मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form