दहेज हत्या के आरोपी रंजीत और कमला देवी गिरफ्तार।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना कौड़िया पुलिस ने मु0अ0सं0- 117/21, धारा 498ए, 304बी, 504 भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों-01. रंजीत, 02. कमला देवी को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने वादी की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए गला दबाकर जान से मार दिया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रंजीत पुत्र रामगोपाल नि0 आर्यनगर छितौनी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
02. कमला देवी पत्नी रामगोपाल नि0 आर्यनगर छितौनी थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-117/21, धारा 498ए, 304बी, 504 भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट  थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form