प्राथमिक शिक्षकसंघ की बीआरसी पर हुई बैठक,सुरेशचंद्र शुक्ल उपाध्यक्ष व आलोक सिंह का प्रचार मन्त्री पद पर मनोनयन

करनैलगंज/गोण्डा - सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक करनैलगंज बीआरसी पर सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष व संचालन महेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के फलस्वरूप ब्लॉक कमेटी के दो पद रिक्त हो गए थे जिसपर सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर व आलोक सिंह को प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में जिले में स्थानान्तरण/समायोजन के साथ साथ शिक्षकों की समस्याओं पर व्यापकरूप से चर्चा की गई। बैठक को विपिन कुमार सिंह मंत्री,मान सिंह संयुक्त मंत्री,बाबूलाल यादव कोषाध्यक्ष,ईश्वर चंद्र यादव सहित आदि ने संबोधित किया। बैठक में कमल किशोर , यशपाल सिंह, सुनील मिश्र, संतोष चौधरी, हेवेंद्र सिंह, सतीश चौधरी, राकेश गुप्ता, विनीत वर्मा, प्रतिभा सिंह,विदुषी सिंह आदि कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form