युवा रचनाकारों के आवेदन आमंत्रित,प्रथम पुरस्कार के रूप में मिलेगा 7 हजार रुपया

गोण्डा - जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया है कि युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी / कविता / निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रुपए 7000, द्वितीय पुरस्कार रुपए 5000, तृतीय पुरस्कार रुपए 4000 तथा दो सांत्वना पुरस्कार रुपए दो - दो हजार के दिए जाएंगे। 
कहानी / कविता / निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के कदम विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी / कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए।
        इस संबंध में निदेशक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान श्रीकांत मिश्रा ने बताया है पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। कहानी / कविता / निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी / कविता / निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रोत्साहन डॉ0 अमिता दुबे के दूरभाष संख्या-  9455004793 पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2021 है। प्रविष्टियाँ निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 - महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ -226001 के पते पर भेजी जायेंगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी / कविता / निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form