एसपी ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों/कर्मचारियों व न्यायालय पैरोकारों के साथ की गोष्ठी,कडे निर्देश।

गोण्डा -  को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों/कर्मचारियों व न्यायालय पैरोकारों के साथ उनके कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शाखा में नियुक्त कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी कर समीक्षा की तथा प्रत्येक अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कार्य एवं दायित्वों का निष्पादन पूर्ण जिम्मेदारी से करने का निर्देश दिया।  तत्पश्चात मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय पैरोकारों से समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय से छूटे अपराधियों की सम्पूर्ण जानकारी रखने, न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए गवाही कराने, अभियान चलाकर आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट को न्यायालय में जमा कराने हेतु न्यायालय पैरोकारों को निर्देशित किया। इसके साथ ही महिला थाना से न्यायालय में प्रभावी पैरवी हेतु महिला पैरोकार नियुक्त करने के लिए संबंधित को भी बताया। पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने व जेल से छूटे अपराधियों की सम्पूर्ण जानकारी रखने के लिए थाना परसपुर के पैरोकार मु0आ0 ओम प्रकाश को ₹1000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
             इस गोष्ठी में पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी/ कर्मचारी, न्यायालय पैरोकार, स्टोनो पु0अ0, पीआरओ पु0अ0 आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form