अशान्ति फैलाने वालो एवं असामाजिक तत्वो के विरूद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही, विभिन्न अपराधों में कुल 76 व्यक्ति गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद में ब्लाॅक प्रमुख चुनाव के मतदान से पूर्व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अशान्ति फैलाने वाले असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा ऐसे सभी अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है।
  जनपदीय पुलिस द्वारा पिछले 24 घण्टे में असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरूद्ध की गयी निरोधात्मक कार्यवाही में 65 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शस्त्रों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 कारतूस, 02 अदद नाजायज चाकू बरामद किये है तथा अवैध शराब के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 160 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी है। इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी इस कार्यवाही के अन्तर्गत कुल-76 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने अशांति फैलाने वाले व अराजक तत्वो के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करते हुए इस अभियान को चलाये रखने के निर्देश दिये है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. विभिन्न थानों में शस्त्र अधि0 में कुल- 03 व्यक्ति।
02. विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त-02 
03. विभिन्न थानों में आबकारी अधि0 में कुल-06 व्यक्ति।
04. विभिन्न थानों में निरोधात्मक कार्यवाही में कुल-65 व्यक्ति।

बरामदगी-
01. अवैध शस्त्र (तमंचा) - 01
02. अवैध शस्त्र (चाकू) - 02
03. 02 अदद कारतूस
04. अवैध शराब- 160 ली0र
   
04. अवैध शराब- 160 ली0

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form