प्रशिक्षु संघ के प्रदेश प्रवक्ता बने हरि ओम सिंह,समर्थकों ने जताई खुशी

गोण्डा। डीएलएड 2019 संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज सिंह ने हरिओम सिंह को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। हरिओम सिंह ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षुओं का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया वह प्रशिक्षुओं के हित की लड़ाई बहुत ही पहले से लड़ते आ रहे हैं। इससे पहले वो जिला महामंत्री पद पर कार्य कर रहे थे। छात्र हित में निरंतर आवाज उठाते आ रहे हैं। यही देख कार्यकारिणी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। 
   महासचिव आयुष्मान सिंह ने बताया कि हरि ओम सिंह ने प्रदेश स्तर पर जिस तरीके से गोंडा जिले के प्रशिक्षुओं की आवाज को उठाया है। वह वाकई काबिले तारीफ है, हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
   प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किये जाने पर चंदन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सर्वेश्वर प्रताप सिंह, विवेक मिश्रा, आयुष्मान सिंह, हर्षित आनंद श्रीवास्तव, अंकित दुबे, दीपक गुप्ता, विनय गुप्ता, विनय दुबे ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form