जालसाजी का अभियुक्त बुद्धिलाल गिरफ्तार,फर्जी तरीके से भूमि बैनामा का है आरोप,करनैलगंज पुलिस की कार्यवाही।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 477/20, धारा 419,420, 467,468,471 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बुद्धि लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी शैलेश सिंह पुत्र शंकर सिंह नि0 चैनापुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा की जमीन फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था। जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बुद्धिलाल पुत्र परागदत्त दुबे नि0 माधवपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-477/20, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. अपराध निरीक्षक विनय कुमार यादव मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form