युवती पर जानलेवा हमले में नया मोड़,एसपी के तेवर सख्त,मामले में साजिशकर्ताओं का था खेल,4भेजे गये जेल

गोण्डा -  विगत 12.6.2021 को थाना छपिया क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के ऊपर जान से मार डालने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर जलाने एवं चाकू से वार करने की दुस्साहसिक एवं सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक गोंडा की दिखाई सख्ती के फलस्वरूप थाना छपिया पुलिस ने अभियुक्त विशाल यादव को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परंतु पुलिस अधीक्षक ने इस घटना में शामिल साजिशकर्ताओं को भी तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने के कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज थाना छपिया पुलिस ने मु0अ0सं0- 173/21, धारा 307, 120 बी भादवि से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों ने ही थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत युवती के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने व चाकू मारकर जानलेवा हमला करने की साजिश रची थी। जिससे अभियुक्त विशाल यादव ने घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्तगणो को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. रमेश यादव पुत्र स्व0 रामफेर यादव नि0 कुसमी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. शिल्पा यादव पुत्री स्व0 रामफेर यादव नि0 कुसमी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
03. पुनीत रंजन श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार नि0 बड़गाॅव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
04. अंकिता यादव पत्नी पुनीत रंजन श्रीवास्तव नि0 बड़गाॅव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-173/21, धारा- 307,120बी भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. थानाध्यक्ष छपिया राकेश कुमार सिंह मय टीम

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form