करनैलगंज-अवैध तमंचा व चाकू सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार,गौवध निवारण अधिनियम में थे वांछित,दो सिपाही लाइनहाजिर

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को दिये गये निर्देश के क्रम में करनैलगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-240/21, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0, 505(2) भादवि से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्तों-01. इकबाल, 02. मुन्ना, 03. इकलाख, 04. इकलाख को मुखबिर खास की सूचना पर कटरा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तथा जामातलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद नाजायज चाकू को बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताविक उक्त मामले में तथ्यों को छुपाने की कार्यशैली व कार्य शिथिलता को लेकर करनैलगंज चौकी पर तैनात  सिपाही अबरार व असफाक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. इकबाल पुत्र अहमद नि0 मोहल्ला नई बाजार कस्बा करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मुन्ना पुत्र इकबाल नि0 मोहल्ला नई बाजार कस्बा करनैलगंज जनपद गोण्डा।
03. इकलाख पुत्र अहमद नि0 मोहल्ला नई बाजार कस्बा करनैलगंज जनपद गोण्डा।
04. इकलाख पुत्र अलीउल्लाह नि0 मोहल्ला नई बाजार कस्बा करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस। (मुन्ना)
02. 03 अदद नाजायज चाकू। (इकबाल, इकलाख व इकलाख)

दर्ज अभियोग-
01. मु0अ0सं0-240/21, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0, 505(2) भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-241/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-242/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-243/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-244/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सहदेव दुबे मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form